काशीपुर, जनवरी 12 -- जसपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल चौहान की जेब कट गई। कमल चौहान ने पुलिस को सूचना दे दी है। सोमवार को भाजपा नेता कमल चौहान जैन मेडिकल से दवा खरीदने गये थे। उनके पीछे पहले से ही एक युवक लगा हुआ था। मेडिकल स्टोर पहुंचते ही युवक ने उनकी जेब से रकम निकाल ली। रकम निकलता देख कमल चौहान के एक मित्र युवक के पीछे दौड़े तो युवक कुछ रकम सड़क पर फेंक कर भाग गया। कमल चौहान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.