काशीपुर, जनवरी 11 -- जसपुर। भाजपाइयों ने कांग्रेस के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। प्रदेश में अमन खुशहाली की प्रार्थना की। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के निर्देश पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने भाजपाइयों संग काली माता मंदिर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कराया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही मोदी, धामी सरकार की उपलब्धियां बताई गई। यहां महेश प्रजापति, नगराध्यक्ष राजकुमार सिंह, रवि मणी, विशाल कश्यप, विनोद प्रजापति, अनीता पंवार, ज्योति, वीरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र चौहान, गौरव प्रजापति, अभिषेक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...