काशीपुर, अप्रैल 11 -- शहजाद सिददीकी, जसपुर। सात दिवसीय भागवत कथा से पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद भगवत कथा शुरू हुई। शनिवार को कोतवाली के सामने धर्मशाला मंदिर से बैंड बाजे संग धार्मिक धुनों के साथ कलश यात्रा शुरू की गई। आगे आ्रगे महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। पीछे कथा वाचक स्वामी जयकृष्ण महाराज बग्गी में सवार थे। कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजक प्रदीप गोयल एंव हरीश ग्रोवर ने बताया कि धर्मशाला मंदिर में वृंदावन के कथा वाचक स्वामी जयकृष्ण महाराज 17 अप्रैल तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत कथा करेंगे। कथा के समापन पर शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। यात्रा में अवलोक गोयल, निकेश अग्रवाल, त्रिलोक अरोरा , संजय अग्रवाल , विक्की अरोरा , एसपीशर्मा , हरिम अरोरा , राकेश अरोरा,हरिओम...