जसपुर में बाबा साहब पर गलत टिप्पणी करने पर केस दर्ज
काशीपुर, अप्रैल 16 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। सोशल मीडिया पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी से नाराज लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीते 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती थी। सर्वसमाज के लोग जयंती को मना रहे थे। तभी सोशल मीडिया पर बाबा साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी करने से लोगों मे आक्रोश फैल गया। उन्होंने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। गुरुवार को पुलिस ने नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी त्रिवेंद्र सिंह पुत्र मंगू सिंह की तहरीर पर मोहल्ला भूपसिंह निवासी मनोज गहलोत पुत्र भीष्म सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- अम्बेडकर प्रतिमा के छोटे आकार पर आजाद समाज पार्टी का विरोध कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पर स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.