काशीपुर, मई 21 -- जसपुर, संवाददाता। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके कार्यकाल को याद किया। गुरुवार को मोहल्ला नईबस्ती स्थित केबीएम इंका में एकत्र विधायक आदेश चौहान एवं कांग्रेसजनों ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर याद कर उनेक चित्र पर पुष्प चढ़ाए। विधायक ने बताया कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक चुनावी सभा के दौरान राजीव गांधी शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा राजीव गांधी की शहादत को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देने का निर्णय भी राजीव गांधी का ही था। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी यहां शैलेंद्र गहलोत, मो. नाजिम, गजेंद...