काशीपुर, फरवरी 10 -- जसपुर। पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर 28 वाहनों के चालान कर दो वाहनों को सीज किया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार को एआरटीओ नंदन आर्य, कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी धर्मपुर बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 28 वाहनों के चालान किए तथा कागजात न होने पर दो वाहनों को सीज किया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि सीज वाहनों को चौकी में खड़ा करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...