काशीपुर, मार्च 22 -- जसपुर। भाईचारे का पर्व ईदुलफितर दूसरे दिन भी रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। दूर-दराज से आए रिश्तेदारों और अपनों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और जिपं सदस्य नईम प्रधान ने पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, नाजिम मेंबर, नफीस सिद्दीकी, मो. आरिफ, जुम्मा ठकेदार, फखरूद्दीन, मो. यामीन, हनीफ ठेकेदार, बंदे हसन, ओरंगजेब, मोइनुद्दीन, डॉ. यूनूस आदि के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने अतिथियों को खीर, सेवईं और चाट-पकौड़ी खिलाई। ग्राम राजपुर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत कर ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों ने गले लगकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। यहां ग्राम प्रधान इल्मा, शमीम अहमद, फरजंद अली, फईम अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.