काशीपुर, सितम्बर 1 -- जसपुर। दस सूत्रीय मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स ने मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना देकर सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की। ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष बबीता ने बताया कि प्रदेशभर में आशा कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यस्थलों पर धरना-प्रदर्शन कर न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण समेत अन्य मांगें उठा रही हैं। इसके बावजूद सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त धनराशि देने और आजीवन अनिवार्य पेंशन लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मानदेय और पेंशन के लिए आशा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...