काशीपुर, अप्रैल 9 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। भारत की जनगणना के लिए तीन स्थानों पर ट्रेनरों ने पहले चरण में गुरुवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया और जनगणना करने के तरीकों से अवगत कराया। ग्रामीण क्षेत्र के लिए पूर्णानंद इंटर कॉलेज एवं ब्लॉक सभागार में शिक्षक और अन्य कार्मिकों को वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। नगर क्षेत्र के लिए जीजीआईसी सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक में एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार दलीप सिंह और बीडीओ केके कांडपाल ने कार्मिकों को जानकारी दी। जीजीआईसी में पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट, ईओ उदयवीर सिंह और ट्रेनरों ने जनगणना पर्यवेक्षक और प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। पालिका लिपिक आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा। 9 से 11 अप्रैल तक पहला चरण, 16 स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.