काशीपुर, मार्च 22 -- जसपुर। चौथे नवरात्र पर रविवार को श्रद्धालुओं ने नगर के मंदिरों में जाकर देवी माता की पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगी। शिव मंदिर, ठाकुर मंदिर, काली मां मंदिर, जोशियान मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, रामेश्वर धाम मंदिर और चामुंडा मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने आराध्य देवी माता कुष्मांडा की पूजा कर उपवास रखा। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं, जबकि बाजार में मां की चुनरी, नारियल, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...