काशीपुर, अगस्त 22 -- जसपुर। सोलर प्लांट से ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 किलो चोरी का तांबा बरामद किया है। बीते 4 अगस्त की रात नादेही स्थित एक सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और कॉपर चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुरादाबाद और रामपुर निवासी अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोरों शराफत, संजीव कुमार, जगदीश सिंह को न्यायिक हिरासत भेजा था। कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि गिरोह चोरी का कॉपर एक कबाड़ी को बेचता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...