जसपुर में कैबिनेट मंत्री ने किया बास्केटबॉल मैदान का शुभारंभ
काशीपुर, मई 17 -- जसपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय हरगोविंद प्रसाद सिंघल की स्मृति में तैयार कराए गए बास्केटबॉल मैदान का रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को भी सराहा। आवास विकास रोड स्थित इस मैदान का निर्माण पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने क्षेत्र के खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया है। उन्होंने बताया कि युवा खिलाड़ी लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए उन्होंने अपनी निजी भूमि पर विभिन्न खेलों के लिए मैदान तैयार कराया, जिसमें बास्केटबॉल कोर्ट भी शामिल है। उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वयं बास्केट में बॉल डालकर मैदान का शुभारंभ किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.