काशीपुर, अगस्त 12 -- जसपुर। सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नैनीताल एसएसपी का पुतला दहन किया। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सचिव वरुण चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और दमनकारी रवैये के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कांग्रेसियों ने फूंका नैनीताल एस...