काशीपुर, मार्च 6 -- जसपुर। राष्ट्र सेवा मंच की ओर से आठ मार्च को महिला सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम सुभाष चौक स्थित दुल्हन पैलेस में रविवार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, नगर पंचायत महुआडाबरा अध्यक्ष गायत्री देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कामिनी देवी, डॉ. एमपी सिंह, अनूप कौर समेत कई अतिथि शिरकत करेंगे। मंच अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, पुलिस प्रशासन और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.