काशीपुर, अप्रैल 16 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। नगर के ठाकुर मंदिर के समीप प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार को हुए विवाद के बाद गुरुवार को नाराज विधायक आदेश चौहान ने समर्थकों संग एसडीएम से मुलाकात कर जल्द ही निर्णय लेने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि कमेटी एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी प्रतिमा लगाने पर कोई निर्णय नहीं ले सकी। एसडीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि नई कमेटी एक सप्ताह के भीतर अपना निर्णय देगी। ठाकुर मंदिर के समीप महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने को लेकर बुधवार को खुदाई के दौरान विधायक एवं पूर्व विधायक के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। यह भी पढ़ें- जसपुर में प्रतिमा लगाने को विधायक एवं पूर्व विधायक के समर्थक भिड़े पुलिस और पालिका ने नई कमेटी बनाकर मामले को शांत कराया। गुरुवार को विधायक अपने समर्थकों संग एसडीएम राहुल शाह से मिले।...