जसपुर में एनपीएस के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
काशीपुर, अक्टूबर 1 -- जसपुर, संवाददाता। शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को तत्काल बहाल करने की मांग की। विरोध स्वरूप नई पेंशन स्कीम की प्रतियां जलाईं। गुरुवार को बीआरसी में शिक्षक एकत्र हुए। पुरानी पेंशन बहाली मंच के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक अक्तूबर 2004 को नई पेंशन स्कीम लागू की थी। शिक्षक और कर्मचारी इस योजना का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। कहा कि इस अवधि में जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, वे इस योजना का खामियाजा भुगत रहे हैं। नई पेंशन से मिलने वाली मामूली राशि से कर्मचारियों का जीवन-निर्वाह होना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.