काशीपुर, मार्च 21 -- जसपुर, संवाददाता। भाईचारे एवं प्रेम का पर्व ईद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। ईद पर लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। इबादतगाहों में एक साथ हजारों सिरों ने झुककर नमाज अदा की गई। शनिवार को ईद के मौके पर सुबह से ही लोग उत्साहित दिखाई दिए। ईद की नमाज का समय होने पर हजारों मुस्लिम ईदगाह की ओर उमड़ पड़े। साढ़े आठ बजे ईदगाह में शहर इमाम मौलाना अयूब ने ईद की नमाज पढ़ाई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, जिपं सदस्य नईम प्रधान, व्यापार मंडल ने टेंट लगाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उधर, बैलजुड़ी में यूनूस चौधरी, निजामगढ़ में पूर्व प्रधान पति सरफराज हुसैन, गूलरगौजी में पूर्व प्रधान न...