काशीपुर, मार्च 6 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपनी आठ लाख रुपये की निधि से बनी दो सीसी टाइल्स सड़कों का लोर्कापण कराया। शुक्रवार को विधायक वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। वहां पर उन्होंने मोहल्ले के लोगों से सड़कों का लोर्कापण कराकर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने बताया कि वह नगर और देहात क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से सड़कों का निर्माण करा रहे है। इस दौरान सुखदेव सिंह, शैलेंद्र गहलोत, गजेंद्र चौहान, सोनू, विनोद, रणजीत सिंह समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...