काशीपुर, मार्च 7 -- जसपुर। राष्ट्र सेवा मंच आज रविवार को महिला सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम सुभाष चौक स्थित दुल्हन पैलेस में दोपहर 2 बजे से होगा। इसमे पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, नगर पंचायत महुआडाबरा अध्यक्ष गायत्री देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कामिनी देवी, अनूप कौर, डॉ.एमपी सिंह समेत कई अतिथि शिरकत करेंगे। मंच अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...