काशीपुर, मई 17 -- जसपुर। पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि, नीट पेपर चोरी के खिलाफ कांग्रेस आज यानि सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी। नगराध्यक्ष मो. नाजिम ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे गांधी पार्क से सुभाष चौक तक पैदल एवं बैलगाड़ी यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा में विधायक आदेश चौहान समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और नीट मुद्दे पर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...