काशीपुर, जून 21 -- जसपुर। कांग्रेस की नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सोमवार को आयोजित समारोह में मनोनयन पत्र वितरित किए जाएंगे। पूर्व नगराध्यक्ष इख्तियार बब्लू ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे मोहल्ला नई बस्ती स्थित केबीएम इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...