काशीपुर, जून 12 -- जसपुर। गन्ना आयुक्त कार्यालय के अफसर ने छह गांवों का दौराकर प्रथम गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण कर गन्ना अफसरों को निर्देश दिए। नादेही क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बढ़ियोवाला, मंडुवाखेड़ा, जमनीवाला,मेघावाला आदि गांवों में पहुंचे नीलेश कुमार ने सर्वेक्षण की गुणवत्ता और पारदर्शिता की बारीकी से जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। साथ ही कृषकों को पूरी सर्वे प्रक्रिया के बारे में बताया जाए। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। यहां ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऊदल सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक पवन कुमार, योगेंद्रपाल, विनोद कुमार समेत कृषक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गन्ना सर्वेक्षण कार्यों की गुणवत्ता परखी

हिंदी...