जसपुर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक
काशीपुर, मई 25 -- जसपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल की मां के निधन पर नगर पंचायत महुआडाबरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सोमवार को नगर पंचायत आये रावत ने जिलाध्यक्ष मनोज पाल से मुलाकात की और उनकी मां के निधन पर शोक जताकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने मनोज पाल को ढांढस भी बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इससे पहले भाजपाईयों ने उनका स्वागत कर क्षेत्र की समस्याएं भी बताई। यहां ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, जिपं सदस्य चरनजीत सिंह, नगराध्यक्ष राजकुमार, मनप्रीत लाडी, प्राशीष, विनीत चौहान, प्रीतम सिंह, विमल सागर, प्रीतम सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.