काशीपुर, मई 23 -- जसपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल की मां के निधन पर नगर पंचायत महुआडाबरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शोक जताकर परिजनों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार को नगर पंचायत आए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जिलाध्यक्ष मनोज पाल से मुलाकात की। तथा उनकी मां के निधन पर शोक जताकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने मनोज पाल को ढांढस भी बंधाकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यहां नगराध्यक्ष राजकुमार, मनप्रीत लाड़ी, प्राशीष, विनीत चौहान, विमल सागर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...