काशीपुर, मई 8 -- जसपुर। मुरादाबाद के कस्बा पीपलसाना में आयोजित एक मुशायरे में जसपुर के शायरों को सम्मानित किया गया। फराज अकादमी की तरफ से आयोजित महफिले मुशायरा में जसपुर के शायर हकीम सैयद जफर अली, इरफान हमीद को मेजबान फराज अहमद ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद शायरों ने अपने कलाम सुनाएं। इस दौरान फ़राज़ अहमद, डॉ. आजम मुराद, अकीमुद्दीन, मोहम्मद साबिर, नूर कादरी, मोहम्मद नियाज, अजीज भोजपुरी, अशोक साहिल, अब्दुल हमीद, याकूब हुसैन, राज अफजलपुरी, नसीम अख्तर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...