काशीपुर, मई 30 -- जसपुर। पत्रकार शहजाद सिद्दीकी की पत्नी के भांजे नाजिम खान उर्फ छोटे की सऊदी अरब में हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है। परिजन उसके शव को भारत लाने की कवायद में जुटे हैं। मो. भूपसिंह निकट शक्को मस्जिद निवासी ताजिम खान एक माह पहले ही सऊदी अरब गया था। उसकी मौत पर व्यापार मंडल, अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों समेत विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल,जिला चेयरमैन उज्जवला खड़क सिंह, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, डॉ. एमपी सिंह, नाजिम खान, मन्नू, वसीम खान, कमरूद्दीन, वसीक अहमद, सुलतान भारती आदि ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- जसपुर के युवक का सऊदी में निधन, शोक जताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...