काशीपुर, अप्रैल 23 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। रामनगर के राजकीय डिग्री कॉलेज के भूगोल प्रोफेसर एवं जसपुर निवासी डॉ. सिराज अहमद की पुस्तक नगरीय भूगोल का लोकार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। पुस्तक का विमोचन प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। पुस्तक में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को विस्तार से समझाया गया है। डॉ. सिराज ने इसमें सामाजिक और आर्थिक प्रभाव, बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण, सीमित होते संसाधन, अनियंत्रित निर्माण सहित शहरी विकास के सूक्ष्म और वृहद पहलुओं पर प्रकाश डाला है। डॉ. सिराज, उर्दू को बढ़ावा देने वाले शिक्षक शब्बीर अहमद के बड़े पुत्र हैं। इस अवसर पर शिक्षकों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.