काशीपुर, मार्च 1 -- जसपुर। गन्ने की घटती पैदावार को देखते हुए गन्ना विकास परिषद कर्मियों ने क्षेत्र के पांच गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को उन्नत खेती और रोग नियंत्रण की जानकारी दी। यह इस माह की अंतिम चौपाल थी। लगातार दो वर्षों से उत्पादन घट रहा है। पिछले वर्ष लाल सड़न रोग के कारण पूरा गन्ना मिल तक नहीं पहुंच सका, जबकि इस बार कम उत्पादन से मिल लक्ष्य पूरा न कर समय से पहले बंद हो गई। शनिवार को अपर आयुक्त व मिल प्रबंधक सीएस इमलाल के निर्देश पर ग्राम हजीरो, खालीपार, फजलपुर, कृपाचार्यपुर व मनोरथपुर द्वितीय में चौपाल आयोजित कर नवीन प्रजाति, ट्रेंच व रिंग-पिट विधि से बुवाई की जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह ने चौपाल में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही गन्ने की उन्नत खेती, नवीन प्रजाति पर जोर दिया। सुपरवाइज...