काशीपुर, दिसम्बर 24 -- जसपुर। हिडंबा देवी मंदिर पर वर्ष में तीन बार मेले का आयोजन होता है। गुरुवार को भी मंदिर पर अंतरराज्यीय मेले लगेगा। द्वापर युग में राजपाट छोड़ने के बाद पांडव पुत्र युधिष्ठिर, नकुल, सहदेव, भीम व अर्जुन अपनी मां कुंती, पत्नी द्रोपदी को साथ लेकर जसपुर क्षेत्र में अज्ञातवास के लिए आए थे। नगर से 10 किमी दूर ग्राम गौरा फार्म के निकट घने जगंल में उनका बसेरा था। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अरोरा के अनुसार कुड़का नदी के किनारे बने मंदिर में देवी की सात दशक पुरानी मूर्ति स्थापित है। 25 दिसंबर को लगने वाले मेलों में यूपी और उत्तराखंड से श्रद्वालु यहां आकर प्रसाद चढ़ाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.