जसपुर एसएसआई जावेद मलिक को दी भावभीनी विदाई
काशीपुर, मई 23 -- जसपुर। एसएसआई जावेद मलिक को शनिवार को पुलिस कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। जावेद मलिक करीब साढ़े तीन साल पहले जसपुर कोतवाली में आए थे। उनकी कार्य प्रणाली को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें करीब दो साल पहले कोतवाली का एसएसआई बनाया था। अब नये एसएसपी ने जावेद मलिक का तबादला सितारगंज कोतवाली में किया है। उनके स्थान पर बाजार चौकी इंचार्ज भोपाल राम पौरी को एसएसआई बनाया है। पौरी कई साल पहले भी जसपुर रह चुके हैं। उन्हें बाजार चौकी का अतिरिक्त जिम्मा भी दिया गया है। यहां कोतवाल राजेश पांडे, भोपाल राम पौरी, संतोष देवरानी, हरीश आर्य, ललित कुमार, रूचिका चौहान, विनोद यादव, जयवीर सिंह, कुलदीप, विकास सैनी, सीमा, खष्टी, प्रकाश लोहिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.