रांची, दिसम्बर 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विश्व एड्स दिवस के मौके पर सोमवार को जसपुरिया बीएड कॉलेज और किंगपिन कॉलेज ऑफ नर्सिंग बीसा ने संयुक्त रूप से एड्स जागरुकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक का मुख्य विषय 'एड्स से जागरुकता ही बचाव है। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए जागरुकता फैलाना था। जागरुकता रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गेतलसूद चौक तक गई। इस दौरान पोस्टर और बैनर के माध्यम से एड्स से बचाव और जागरुकता के संदेश दिए गए। इस दौरान रीमा उपासना कच्छप और शीतल कुमारी के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव, सामाजिक मिथकों और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से दिखाया ...