मेरठ, मई 22 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर की ओर से गांव जसड़ सुल्तान नगर में निशुल्क टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधिवत रूप से पूर्व प्रधान मतीन ने फीता काटकर किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर के दौरान ग्रामीणों के चेस्ट एक्स-रे कर टीबी की स्क्रीनिंग की गई। जिन लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए, उनकी बलगम जांच भी निशुल्क कराई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर चलाया टीबी जागरूकता इस अवसर पर विजयपाल सिंह, एएनएम मंजू, संजीव दत्त, परवेज मतीन, आकिल, असलम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...