दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। नए साल के स्वागत की तैयारी में शहर डूबा हुआ नजर आया। बुधवार मध्य रात्रि से हैप्पी न्यू ईयर व पटाखे की आवाज गूंजने लगी। लोग सोशल मीडिया संदेश व रिल गुरुवार देर सुबह तक शेयर करते रहे। वहीं खुशनुमा सूर्योदय होते ही शहर के पिकनिक स्पॉट गुलजार हो उठे। बागमती नदी किनारे वाजिदपुर चौर में गैस चूल्हे पर लजीज व्यंजन बनाने के साथ 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' व 'नए साल का पहला..., आपके नाम,मानिंद गीतों पर जेन जी की टोली थिरकते दिखें। विश्वविद्यालय परिसर के मां श्यामा माई, अन्नपूर्णा मंदिर, माधवेश्वर महादेव, मनोकामना मंदिर, मां कंकाली, बाबा हजारी नाथ मंदिर आदि मंदिरों में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मां श्यामा माई मंदिर में दर्शन करनेवाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। आनेवाले लोगों को मैया का प्रसाद व गेंदा फूल दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.