लखीसराय, अगस्त 15 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। 15 अगस्त की तारीख हर भारतीय के लिए खास है। इस दिन भारत देश को ब्रिटिश हुकूमत और भारतवासियों को करीब 200 वर्षों के गुलामी से मुक्ति मिली थी। वर्ष 1947 के इस विशेष दिवस को ही असंभव प्रतीत होने वाले आजादी का सुख, स्वाद और अहसास देशवासियों को प्राप्त हो सका था। नगर के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक मिथिलेश प्रसाद सिंह 15 अगस्त 1947 के तिथि को याद कर फूले नहीं समाते। वर्तमान के टेलीविजन और आधुनिक दौर से कोसों दूर 80 वर्ष पूर्व के संस्मरणों को साझा करते हुए कहते हैं कि तब गांव में गिने एकाध व्यक्ति के घर ही रेडियो हुआ करते थे। जिसमें रामचन्द्र बाबू शामिल थे। जिनके यहां शाम में समाचार सुनने वालों का जमावड़ा लगता था। 14 अगस्त 1947 की देर शाम रेडियो पर प्रसारित हुए पंडित नेहरू के संबोधन ने उस रात को जीवन के स...