गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को कक्षा 12 के छात्रों के लिए जश्न-ए-विदाई समारोह का हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई। जिसमें छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान प्रधानाचार्या ने छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने और शिक्षा व संस्कारों को याद रखने की प्रेरणा दी। समारोह में कक्षा 11 के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन जेके गौड़ ने छात्रों को मेहनत, लक्ष्य निर्धारण और जूनियर्स के लिए मार्गदर्शक बनने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...