कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। रसूले अकरम हज़रत मोहम्मद साहब की बेटी जनाबे फातिमा जहरा की विलादत (जन्मदिन) के मौके पर ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट की तरफ से बड़ी कर्बला नवाबगंज में नज्र ओ नियाज व कंबल वितरण किया गया। महासचिव नायाब आलम ने बताया कि बेटियां अल्लाह की रहमत होती हैं और रसूल की बेटी उनके लिए रहमत बनकर आई। इस मौके पर गरीबों को कंबल वितरित किए गए। मिठाई बांटी गई। इस मौके पर नायाब आलम, दानिश रिज़व, मोहम्मद रजा, शारिब अब्बास, अबुज़र काजमी, इंतिखाब आलम, ऐमन रिजवी, मुंतजिर रिजवी, शफीक हसन, डॉक्टर ज़ुल्फिकार अली रिजवी, मोहम्मद आकीब आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...