कानपुर, मई 31 -- कानपुर। द गुड शेफर्ड चर्च इन इंडिया, कल्याणपुर ने चर्च स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न ए इबादत (कव्वाली) का आयोजन किया। शुभारम्भ बिशप पंकज राज मलिक ने ईश्वर को धन्यवाद देकर किया। पैराडाइस एंजेल बैंड ने प्रभु यीशु मसीह की आराधना करते हुए ''खुदाया शुक्र है तेरा'', ''आज खुशी से गाऊंगा'', ''मैंने ढूंढा है सारा जहां'' आदि क़व्वालियां गाकर महफिल सजाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुपमा मलिक, अनुराज मलिक, शेरोन मलिक, पास्टर सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सागर मसीह, श्रेयराज, सौरभ, राज, अभिमन्यु, रिक्की, मनीष लॉरेंस आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...