कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल ने अक़्सा जामा मस्जिद, गदियाना में जश्न-ए-आला हज़रत बड़ी अकीदत के साथ मनाया। मुख्य वक्ता हजरत मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी आला हजरत की इल्मी, दीनी और समाजी खिदमात पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आला हजरत शरीअत व तरीकत के संगम थे। उन्हें 50 से अधिक विषयों पर पूर्ण महारत हासिल थी। अपनी पूरी ज़िंदगी में आपने हज़ारों किताबें लिखीं। आगाज हाफिज मोहम्मद मुश्ताक अशरफी ने तिलावत से किया। सैयद खुर्शीद आलम एवं मोहम्मद हसन शिब्ली अशरफी नात पेश की। आखिर में मुल्क की तरक्की, अमन ओ अमान और तरक़्क़ी, अम्न-ओ-अमान तथा खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। यहां मोहम्मद रफीक उर्फ मुंशी, हाफिज मोहम्मद मसूद अशरफी, मौलाना सूफियान मिस्बाही, अकील हसन बोन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...