सिद्धार्थ, अगस्त 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। 15 अगस्त को देश जश्न-ए-आजादी मनाने जा रहा है। जश्न-ए-आजादी में सीमा पार से घुसपैठ कर कोई शरारती तत्व खलल न पैदा कर सके इसे मद्देनजर रखते हुए सीमा के रखवाले पूरी तरह से सतर्क हैं। परंपरागत मार्गों के अलावा गैरपरंपरागत मार्गों पर दिन रात पेट्रोलिंग जारी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। बगैर जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सहायक सुरक्षा आयुक्त ने जांची सुरक्षासीमा की स्थिति जिले के उत्तर में 68 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा है। यह सीमा पूरी तरह से खुली है। अगर सुरक्षा जवान नजर न रखें तो प्रवेश के अनगिनत रास्ते हैं। या यूं कहें दोनों देशों के हर खेत की मेड़ एक दूसरे को जोड़ती है। अक्सर तस्कर या संदिग्ध गैरपरंपरागत मार्गों का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे तत्वों पर नजर रख...