कानपुर, जनवरी 24 -- हजरत इमाम हुसैन (अस) की विलादत के मौके पर शनिवार को बड़ी कर्बला नवाबगंज में जश्न की महफ़िल सजाई गई। मौलाना अलमदार हुसैन ने बताया कि शाबान महीने की तीन तारीख को मौला इमाम हुसैन और चार तारीख को मौला अब्बास की विलादत (जन्म) हुई थी। इमाम हुसैन रसूल अल्लाह के नवासे थे। उन्हें इंसानियत का मसीहा भी कहा जाता है। इमाम हुसैन की विलादत पर केक काटा गया। गरीबों के बीच खाना, मिठाई आदि बाटी गई। यहां शहाब रिज़वी, नायाब आलम, वहदत काज़मी, जमील हुसैन, शारिब अब्बास, शहादत रिजवी, नजर अब्बास, अबुजर काजमी, तहसीन हैदर, आमिर अब्बास, मोहम्मद रजा, शफीक हुसैन, काशिफ नकवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.