अंबेडकर नगर, फरवरी 8 -- सैदापुर, संवाददाता। शिया समुदाय के बारहवें इमाम हजरत इमाम मेहदी की विलादत के मौके पर कटघर मूसा गांव की इमामिया मस्जिद में शुक्रवार की रात हुसैनी कमेटी की ओर से जश्ने-नूर का आयोजन किया गया। जश्न की शुरुआत मौलाना डॉ शोजब जलालपुरी ने हदीसे किसा की तिलावत से की। महफिल के दौरान शायरों ने अपने दिलकश कलाम से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चली इस महफिल में नामचीन शायर व नौहाख्वान आरजू जलालपुरी ने अपने मशहूर कलाम जश्ने मेहंदी मनाया जा रहा है, फरिश्तों को बुलाया जा रहा है, फिदक के गासिबों से जा के कह दो, अली मौला बनाया जा रहा है, पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा मेंहदी जलालपुरी, एलिया जलालपुरी, मास्टर अकबर अब्बास और शोजब जलालपुरी ने भी अपने कलाम पेश किए। संचालन मौलाना नैयर बहिश्ती ने की। महफिल के समापन पर मौल...