नैनीताल, मई 9 -- नैनीताल। नैनीताल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव 17 मई को होंगे। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सैयद काशिफ जाफरी ने बताया, कि 10 मई को चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति अपना नामांकन फॉर्म सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक इस्लाम भाई की दुकान से ले सकते हैं। जिसकी फीस 300 रुपये रखी गई है। 11 मई को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि, 12 को नाम वापसी, 13 को नामांकन पत्रों की जांच व चुनाव चिह्न वितरित, 15 को वोटर लिस्ट जारी और 17 मई को रजा क्लब में मतदान होगा। कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। चुनाव कमेटी में शाहनवाज खान, शानू अहमद और नसीम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...