नैनीताल, मई 18 -- नैनीताल, संवाददाता। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जिसमें कुल 719 मतदाताओं में से 415 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली को 240 मत मिले, जबकि अब्दुल कयूम को 112 मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष पद पर मो. कासिम ने 186 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मो. शादाब को 100 और मो. ताहिर को 61 मत मिले। महासचिव पद पर नाजिम बक्श को 210 वोट मिले और वे विजयी रहे। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी परवेज आलम को 132 मत मिले। सचिव पद पर रशीद अहमद 154 मतों के साथ विजयी रहे। जबकि अमन को 102 और अब्दुल को 84 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मो. साबिर 230 मतों के साथ विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सलीम अहमद को 104 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाध...