अमरोहा, जनवरी 23 -- अमरोहा। नगर के मोहल्ला दरबारे कलां स्थित अजाखाना शम्स अली खां में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बेटे हजरत इमाम जैनुल आबेदीन के जन्म दिवस हर अंजुमन-ए-सज्जादिया के संयोजन में ऑल इंडिया मनकबती मशायरा 24 जनवरी की रात आठ बजे से आयोजित होगा। मुशायरे में विख्यात शायर शहजादा गुलरेज रामपुरी, डॉ.नसीम उज जफर, मजर सईद, फैय्याज रायबरेलवी, मौलाना आजम मेहंदी सुल्तानपुरी, जफर नसीराबादी, खुर्रम वसीम मुजफ्फरनगरी, नजर सुल्तानपुरी, राशिद मोरानवी, अनवर सेथली, कुमैल अकबराबादी व जौहर सिरसिवी अपना कलाम सुनाएंगे। जानकारी अंजुमन के सेकेट्री नाजिम हुसैन ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.