बरेली, जनवरी 4 -- बरेली। भुवनेश्वर ओडि़शा में 27 से 31 दिसंबर हुई सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बरेली के जशन चोपड़ा व हैजल चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग किया। जशन चोपड़ा ने टीम इवेंट में रजत और हेजल चोपड़ा ने टीम इवेंट में कांस्य पदक अर्जित करके प्रदेश के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, अल्मा मातेंर विद्यालय के डायरेक्टर प्रत्यक्ष ढींगरा, प्रधानाचार्य शुभेंदु दत्ता एवं प्रशिक्षक के सौरभ सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...