लातेहार, अप्रैल 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह जविप्र दुकानों से 30 से 35 प्रतिशत कार्डधारियों को दाल और नमक का वितरण नही होने का मामला सामने आया है। राशन के इससे ज्यादा कार्डधारियों को वितरण होने और दाल - नमक के कम वितरण पर सवाल भी उठने लगा है। प्रभारी एमओ राजेश कुमार के द्वारा शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में उतने कम कार्डधारियों को दाल नमक वितरण होने का खुलासा हुआ है। एमओ ने इसपर जमकर नाराजगी जताई है। एमओ राजेश कुमार ने बताया कि मार्च महीने में राशन, दाल और नमक वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान 90 से 95 प्रतिशत कार्डधारियों को राशन वितरण होने के बारे में पता चला ,लेकिन उससे काफी कम कार्डधारियों को दाल नमक वितरण होने की बात सामने आई है। आखिर कैसे ऐसा हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कार्डधारियों के बीच राशन, दाल और नमक शत प्रति...