मोतिहारी, मार्च 31 -- मधुबन। मधुबन दक्षिणी पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने सोमवार को एसडीओ मंगला कुमारी से मिलकर पंचायत की जन समस्याओं को रखा। साथ ही उन्होंने जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस ट्रांसफर कर इनके नाम पर करने की मांग की। कहा कि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष के अधीन जन वितरण प्रणाली की दुकान है। जिसे ट्रांसफर कर इनके नाम पर किया जाए। वहीं उन्होंने किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि बीज व खाद की आपूर्ति किसान हित में समय पर करायी जाए। ताकि खेती के समय के अनुकूल उसका लाभ किसानों को मिल सके। एसडीओ ने बताया कि उनकी मांग को जिला में भेज दिया जाएगा। जविप्र का लाइसेंस ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...