चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति की सोनुवा प्रखंड इकाई ने सेवा निवृत्त शिक्षक कलाकार दास की अध्यक्षता में बंजीरा गांव तांती टोला में आज बैठक आयोजित किया। इस बैठक में गोलमुण्डा और लोंजो पंचायत कमिटी इकाई के गठन का निर्णय लिया गया। गोलमुण्डा, मदांग़ जाहिर, बंजीरा आदि गांवों से स्वजाति भाइयों, बंधुओं, माताओं एवं बहनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें जवाहर लाल दास को अध्यक्ष और कलाकार दास को सचिव चुना गया। इसके साथ ही बेबी पान को कोषाध्यक्ष, कुमार अमीतेश को उप कोषाध्यक्ष, शांति पान को महिला संयोजिका और उषा पान को उप महिला संयोजिका चुना गया। यह भी पढ़ें- दुमकी पंचायत में पेसा नियमावली के तहत ग्रामसभा का आयोजन मंजू दास, भाग्यवती पान, भीमसेन पान, रामकृष्ण पान...