लखनऊ, मार्च 19 -- पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी बनी हुई है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों को गैस सिलेंडर की बुकिंग में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी संघ के कार्यवाहक महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त को पत्र भेजकर जवाहर भवन में गैस बुकिंग के लिए काउंटर खोलने की मांग की है। सुशील बच्चा ने बताया कि कर्मचारियों पर घर और दफ्तर की दोहरी जिम्मेदारी है। बच्चों को स्कूल जाना, परीक्षा दिलाना और घर चलाने के लिए जरूरी संसाधनों की जिम्मेदारी अभिभावक की होती है। ऐसी स्थिति में गैस सिलेंडर काउंटर खोलना बेहत जरूरी है। क्योंकि राज्य कर्मचारियों को पूरे दिन सिलेंडर की बुकिंग कराने और पूरे दिन लाइन में लगकर गैस सिलेंडर भरवाने से तनावग्रस्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...