गंगापार, फरवरी 28 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभारी पीके मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर दीपिका श्रीवास्तव एवं आशुतोष दुबे ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता समझाते हुए विभिन्न वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को प्रयोगो...